फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धर्मशाला ने जीती गुरु रविदास ट्रॉफी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी रही उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तीसरे स्थान पर, विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स कैश प्राइज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश की टीम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबला धर्मशाला और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। खेल राज्यमंत्री ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके साथ वॉलीबॉल भी खेला। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन की आठ महिला टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता धर्मशाला टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा तीसरे स्थान पर रही पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट की छह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। बेस्ट सेटर का पुरस्कार तनिषा और मुस्कान (धर्मशाला), बेस्ट हिटर प्रीति (धर्मशाला), बेस्ट यूनिवर्सल साधना (बीएसएफ पुलिस, दिल्ली), बेस्ट ब्लॉकर मुस्कान (धर्मशाला), बेस्ट लिबरो मीनाक्षी (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी) और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार ओजस्वी (धर्मशाला) को मिला।
गौरव गौतम ने कहा कि बेटियों को पढ़ाई के साथ खेलों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने संत गुरु रविदास के नाम पर लड़कियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना की।
एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि किसी टीम से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया। बाहर से आई प्रत्येक टीम को परिवहन खर्च के लिए 12 हजार रुपये दिए गए। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन वर्ष 2004 से ट्राईसिटी क्षेत्र में क्रिकेट और वॉलीबॉल को बढ़ावा दे रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बेटियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्डी अमीर सिंह और ओम प्रकाश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भीम अवॉर्डी सूबे सिंह और दिनेश सिंह, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा, हरियाणा वॉलीबॉल कोच सुभाष चंद, एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट आशीष कुमार राय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बलबीर सिंह ढांडे व गुरदेव चौधरी और जॉइंट सेक्रेटरी विवेक झांगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें