फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बैंक में खाता खुलवाने निकली महिला लापता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मानकपुर देवीलाल से बैंक में खाता खुलवाने के लिए घर से निकली महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह किराये के मकान में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 18 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति ने बताया कि पत्नी के घर नहीं लौटने पर उसने रिश्तेदारों और परिचितों से फोन पर जानकारी ली लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर महिला की तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें