फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ढाबे पर छापा, 25 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद, तीन भरे हुए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक उपयोग में मिले सिलिंडर, संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर करणपुर के पास स्थित एक ढाबे पर छापे के दौरान 25 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। इनमें तीन सिलिंडर इस्तेमाल में पाए गए। मामले में ढाबा संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने झिलमिल ढाबे पर जांच की। निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कालका सुनील कुमार के अनुसार छापे के दौरान ढाबे की रसोई में तीन घरेलू सिलिंडर उपयोग में पाए गए। इसके बाद गोदाम की तलाशी लेने पर वहां से 22 खाली सिलिंडर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से कुल 25 गैस सिलिंडर बरामद किए गए, जिनमें 17 एचपी, 5 आईओसी और 3 बीपीसी के घरेलू सिलिंडर शामिल हैं। ढाबा संचालक गणेश तावड़े इन सिलिंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही संबंधित कागजात पेश कर पाया।
निरीक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें