फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जरूरत पूरा करने को डीजीपी ने मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पेशेवर तरीके से बेहतर यातायात प्रबंधन पर बल दिया जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े और जमीनी स्तर पर सुधार दिखाई दे। डीजीपी ने आश्वस्त किया है कि ट्रैैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों को कठिनाइयों को कम करने के लिए उपाय किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने विभाग से यातायात कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

डीजीपी शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात संबंधी विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और सड़क यातायात के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए यातायात पुलिस की जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ गई हैं। यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रभावी तंत्र अपनाने की आवश्यकता है ताकि लोग सड़क पर रहते हुए खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करें। बैठक में एडीजीपी (आईटी) एएस चावला, एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क, आईजीपी ट्रैफिक एंड हाईवे राजश्री सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
एसपी बूथों की करें जांच
डीजीपी ने एसपी ट्रैफिक एंड हाईवे को व्यापक जनहित में पहले से उपलब्ध सुविधाओं सहित इनके बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक संसाधनों की जांच के लिए राज्य भर में पुलिस सहायता बूथों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने के भी निर्देश दिए। सुरक्षित यात्रा के बारे में नागरिकों को शिक्षित और जागरूक करने के साथ-साथ, ट्रैफिक पुलिस बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नियमों का कड़ाई से लागू करना भी सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें