फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM साहब! 5 घंटे में 5 साल का काम, दौरे लगाते रहें, संवर जाएगा पंचकूला

Sun, 18 Sep 2016 10:07 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला का विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर-19 अभयपुर स्थित आशियाना की दशा चंद घंटों में बदल गई। इस बात से हैरान हैं, यहां के लोग। जो काम पिछले पांच वर्षों में नहीं हुआ, वह पांच घंटे में कैसे हो गया।
विज्ञापन


दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर, शनिवार को आशियाना में लोगों से मिलने आ रहे हैं। सीएम के आने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को हुडा और निगम के अधिकारी वहां की अव्यवस्थाओं का दूर करने में जुटे रहे।

उनकी नजर सिर्फ आशियाना की अव्यवस्थाओं पर थी। कहीं सीएम की नजर यहां की अव्यवस्थाओं पर पड़ी तो उन्हें फटकार न लग जाए। इसलिए अभयपुर को चंद घंटों में अधिकारियों ने चमका दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सीएम के आने से ही सरकारी महकमा जगता है तो सीएम पंचकूला में अपने दौरे का शेड्यूल बढ़ाना चाहिए।
Trending Videos

इस आशियाना में भी आइए हमें पीने को पानी मिल जाएगा

पंचकूला का विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-28 स्थित आशियाना में पिछले एक माह से मिट्टी युक्त पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में यहां के लोगों का कहना है। हुडा के अधिकारियों को वह कई बार शिकायत दे चुके हैं। लेकिन पानी की साफ सप्लाई नहीं मिली। उन्हें पीने के लिए दूसरे सेक्टरों से पानी लाना पड़ता है।

बार बार पानी मांगने जाने पर उन्हें जिल्लतें भी सहनी पड़ती है। अब लोगों की उम्मीद सीएम पर टिकी है। वहां लोगों ने सीएम से गुहार लगाई है कि अगर आपके आने से ही अव्यवस्थाएं दूर होती हैं तो कभी हमारे आशियाने में भी आइए। हमारे सोसाइटी की तकदीर बदल जाएगी।   

अभयपुर में छह माह से बंद थे ड्रेनेज सिस्टम
अभयपुर आशियाना में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले छह माह से यहां का ड्रेनेज सिस्टम बंद है। इस संबंध में कई बार नगर निगम को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन ड्रेनेज की सफाई नहीं कराई गई। सीएम के आने की सूचना जैसे मिली। हमारे आशियाना की तो तकदीर बदल गई। हर तरफ गड्ढे भरे जा रहे हैं और सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

पेयजल की भी किल्लत

पंचकूला का विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-19 अभयपुर के आशियाना में भी कई बार गंदे पानी की सप्लाई दी जाती है।  महिलाओं ने बताया कि कई बार तो पेयजल से बदबू आती है। घर की दीवार से सीमेंट झड़ रहे हैं। नियम के मुताबिक हम मरम्मत भी नहीं करा सकते।

महीनों से पड़े डस्टबिन दस मिनट में साफ
आशियाना के सामने इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में रखे डस्टबिन पिछले कई महीनों से साफ नहीं हुए थे। सीएम के आने के 15 घंटा पहले ही वहां की सूरत बदल दी गई। नगर निगम ने सारे डस्टबिन साफ करवा दिए। सड़क किनारे पड़े कचरों को चंद मिनटों में साफ करा दिया।  

मौके पर पहुंचे ये अधिकारी
पंचकूला उपायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल, नगर निगम ईओ ओपी सिहाग, हुडा के एक्सईएन केएस एहलावत व स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें