फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पार्किंग शुल्क देने के बावजूद सीलन, रिसाव और कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय की नई इमारत बदहाली का शिकार, बेसमेंट में गंदगी और सीवरेज से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय की करीब पांच साल पुरानी नई इमारत बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। भवन में कई सरकारी कार्यालय संचालित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी और आमजन आते हैं, लेकिन रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां पार्किंग शुल्क देने के बावजूद सीलन, रिसाव और कूड़े के ढेर से हालात बेहद खराब हो गए हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी बेसमेंट पार्किंग में देखने को मिल रही है। यहां सीलन फैल चुकी है और छत से कई स्थानों पर पानी टपकता रहता है। आरोप है कि सीवरेज पाइपों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों और आने-जाने वाले लोगों पर गिर रहा है। इससे बेसमेंट में बदबू फैल गई है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क देने वाले वाहन चालकों का कहना है कि सुविधाओं के नाम पर हालात बेहद खराब हैं। बेसमेंट में जाने के लिए बनी तीन सीढ़ियों में से केवल एक की सफाई होती है, जबकि बाकी सीढ़ियों और अंदरूनी हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई जगह शराब और बीयर की खाली बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिससे माहौल और अधिक अस्वच्छ हो गया है।
लोगों का कहना है कि यह स्थिति न सिर्फ स्वच्छता के लिहाज से खराब है, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनी हुई है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे वहां अधिक देर रुकना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों और आम लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बेसमेंट पार्किंग की नियमित सफाई, सीवरेज रिसाव की तत्काल मरम्मत और सीलन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें