पंचकूला। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के लारवा की जांच अब सभी सरकारी दफ्तरों की जाएगी। लगातार डेंगू का लारवा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह फैसला किया गया है। डेंगू के लारवा मिलने और पांच मामले सामने आने के बाद विभाग की ओर से अब यह टीमें पंचकूला के अलावा हरियाणा के बनाए गए हेड ऑफिस की जांच करेंगी। इससे लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करेंगी। लारवा मिलने पर नोटिस देंगी।
पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. संदीप जैन ने बताया कि अब तक कालका, पिंजौर के हॉट स्पॉट में दो बार चेकिंग की जा चुकी है। इसमें अब लारवा मिला, इसमें 550 नोटिस दिए गए हैं। अब विभाग की ओर से डेंगू के मच्छर पनपने वाले लारवा न पैदा होें। इसके लिए सरकारी दफ्तरों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 80 ब्रीडर चेकर दिए गए हैं। ब्रीडर चेकर के माध्यम से सभी जगह लारवा की जांच की जाएगी। पंचकूला जिले और हरियाणा के मिलाकर दो सौ दफ्तरों में यह जांच की जाएगी। डेंगू किसी भी तरह न फैले इस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम किया जाएगा। इसके लिए आठ सदस्यीय टीम जल्द ही जांच शुरू करेगी। विभाग की ओर से 16 टीमें सभी जगह पर सर्वे करेंगी। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर सर्वे कर पूरे शहर में डेंगू के मच्छर न फैले। इसका प्रयास किया जाएगा। इसके लिए लगातार विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।