फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आंबेडकर के बुतों को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ बसपा का रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गढ़शंकर (होशियारपुर)। बसपा ने पंजाब में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमाओं को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने से रोकने में पंजाब सरकार और पुलिस के नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल खुरालगढ़ साहिब में जुटे बसपाई गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने के बाद बसों, गाड़ियों व दोपहिया वाहनों पर गढ़शंकर पहुंचे। यहां नंगल रोड पर डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर रोष प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार, प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में जब तहसीलदार प्रदर्शनकारियों के ज्ञापन लेने पहुंचे तो कार्यकर्ता खफा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद एसडीएम हरबंस सिंह मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे तो उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने आरोप लगाया कि कि डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमाओं का अपमान करने का क्रम भाजपा ने शुरू किया जब गृहमंत्री ने लोकसभा में डॉ. भीम राव आंबेडकर के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियां की थी। इससे देश में शरारती तत्वों के हाैसले बढ़े और पहली बार अमृतसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। करीमपुरी ने कहा कि बसपा ने जगह-जगह प्रदर्शन कर केंद्र सरकार व पंजाब सरकार से मांग की थी कि डॉ. भीम राव आंबेडकर व बसपा के रहबरों की प्रतिमाओं की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए लेकिन केंद्र सरकार व पंजाब सरकार ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। फिल्लौर के निकट डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के नुकसान पहुंचाने के संबंध में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को इनपुट मिले थे कि गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टां में भी आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसके बावजूद प्रतिमा की सुरक्षा के लिए गढ़शंकर पुलिस ने इंतजाम नहीं किया और शरारती तत्व प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन का कहना है कि नूरपुर जट्टां में प्रतिमा को नुकसान वाले एक-दो दिन में पकड़े जाएंगे। बसपा 25 जून से पंजाब बचाओ मुहिम के नाम से गांवों में जागरूकता मुहिम शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें