फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि, पीड़ितों की संख्या 115 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के 13 लोगोें में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो दिन में हरिपुर से दो, अभयपुर में एक, सेक्टर-11 से दो, सेक्टर-10 से एक, सेक्टर 26 से एक, सेक्टर-19 में दो, सेक्टर-8 में एक, सेक्टर-7 में दो लोगों को डेंगू हुआ है। जहां से डेंगू के लारवा मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने एंटी लारवा दवाई का छिड़काव करवा दिया है।
विज्ञापन

इसी के साथ पंचकूला जिले में डेंगू का आंकड़ा 115 पहुंच गया है। लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर डीसी के निर्देश के बाद फॉगिंग की रफ्तार बढ़ा दी है। वहीं पिंजौर और कालका में नगर परिषद और पंचायतों को निर्देश है कि वह अपने अपने एरिया में फॉगिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें