पंचकूला। जिले में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला सेक्टर-25, 26 रामगढ़, खड़गमंगोली, बरवाला का भरैली गांव, इंदिरा और राजीव कॉलोनी शामिल हैं।
इसी के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 595 पहुंचा गया है। जहां डेंगू के नए मरीज स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग को मिले हैं, वहां विभाग ने एंटी लारवा का छिड़काव करवा दिया है।