फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में 8 को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की हड़ताल के समर्थन में कर्मचारी संगठनों ने एक सुर में सरकार को 7 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। संगठनों ने कहा है कि अगर अल्टीमेटम के दिन तक मांगों को नहीं माना गया तो 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आक्रोश प्रदर्शन निकाले जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव हरियाणा को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में संयुक्त किसान मोर्चा से रत्न सिंह मान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी, मजदूर संगठन इंटक प्रदेश महासचिव धर्मवीर लोहान, सीटू प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा व महासचिव जय भगवान, एटक हरियाणा के उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, हिंद मजदूर सभा के राज्य सचिव आरडी यादव, एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव रामकिशन, संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव सूबे सिंह, खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव राजेंद्र छोककर, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान व राज्य महासचिव सविता आदि प्रमुख हैं। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि दर्जनों अन्य संगठनों के नेताओं ने भी पत्र पर अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें