फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के बाहर भाकियू एकता शादीपुर का प्रदर्शन, सभी सरकारी नौकरियां पंजाबियों को देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में सभी सरकारी नौकरियां पंजाब में बसे लोगों को ही देने की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता शादीपुर ने सोमवार को पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के यूथ विंग के प्रदेश प्रधान मनु बुटर ने कहा कि बाहरी राज्यों से पंजाब पुलिस में भरती किए गए 300 मुलाजिमों को तुरंत बर्खास्त कर पंजाब में बसे लोगों को नौकरी दी जाए, ताकि पंजाब के युवाओं को देश से बाहर जाकर काम करने पर मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग की कि पंजाबी भाषा का सम्मान बनाए रखते हुए राज्य में सरकारी व निजी कार्यालयों में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाए और राज्य के निजी सीबीएसई स्कूलों में पंजाबी को अनिवार्य किया जाए। सरदार ऊधम फिल्म को आस्कर पुरस्कार 2022 के लिए भारतीय नामिनेशन से फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया की ज्यूरी द्वारा बाहर कर दिए जाने का विरोध करते हुए किसान नेता एडवोकेट प्रभजीत पाल सिंह ने कहा कि ज्यूरी की यह दलील कि फिल्म में अंग्रेजों के प्रति नफरत दिखाई गई है, हजम नहीं होती, क्योंकि इतिहास में जो दर्ज है, वही फिल्म में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों पर शहीदों के संघर्ष को नफरत की भावना बताकर नजरअंदाज किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर देश के शहीदों का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें