फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 से शराब ठेका हटवाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विधायक चंद्रमोहन को ज्ञापन सौंपते सेक्टर-15 के निवासी। संवाद 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर में बने शराब के ठेके को शिफ्ट करवाने की मांग को लेकर विधायक चंद्रमोहन को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जब ये ठेका खोला जा रहा था तब भी सेक्टर वासियों ने इसका विरोध किया था, परंतु कुछ स्वार्थी राजनेताओं और सरकारी अफसरों ने इस आवाज को दबा दिया। शराब का ठेका सेक्टर के घरों के बिल्कुल नजदीक है। लोग शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंगबाजी करते हैं।
विज्ञापन

बेटियों को स्कूल जाने के लिए इसी ठेके पास से ही गुजरना पड़ता है, जिन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि जो वादा चुनाव में किया था, उसे जरूर निभाऊंगा और सेक्टर वासियों के हित के लिए पत्र लिखकर ठेका हटवाने की मांग करूंगा। इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर सुनील तलवार, राजकुमार, सुनील वशिष्ठ, अनिल मेहता, विजय शर्मा, सुनील भारद्वाज एडवोकेट सुभाष चंद, बनीष, संजीव गोयल, अनूप सिंह, एसएल अग्रवाल, सुभाष मागो, सज्जन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें