फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी, राजनीतिक और सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के एक साथ 500 से अधिक मामलों और लगातार हो रही वृद्धि पर समाजसेवी संस्था श्री मथुरादास लाजवंती सुभाष हितैषी फाउंडेशन ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मांग की है कि प्रशासन को सख्ती के आदेश देकर सरकारी, राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों पर रोक लगवाएं। फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने कहा कि लगातार ऐसे आयोजनों के कारण भी कोरोना में तेजी आ रही है, इसलिए ऐसे आयोजनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

भारत हितैषी ने कहा कि केवल अधिसूचना जारी करने से नहीं, बल्कि उस पर अमल लाना भी जरूरी है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी हाल ही में पंचकूला में कोरोना केसों की संख्या रोजाना शून्य पहुंच गई थी, लेकिन अब एक हफ्ते में यह संख्या 500 से अधिक हो गई है। भारत हितैषी ने कहा कि हमें पिछले साल दूसरी लहर का वह मंजर नहीं भूलना चाहिए, जिसमें अस्पतालों में बेड न मिलने, न ही ऑक्सीजन और न ही जरूरी दवाइयां और हम सब अपने सगे संबंधियों के खोने का दर्द सहा है।
फाउंडेशन के मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने बताया कि राजनीतिक रैलियों, रोड शो में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और भीड़ को इकट्ठा करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है, जोकि चिंतनीय है। मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता ने बताया कि लगातार रोजाना सरकारी आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोरोना की जंग में ऐसे जीतना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। संरक्षक बीएम कौशिक ने कहा कि तुरंत प्रभाव से सरकारी आयोजनों, उद्घाटनों और शिलान्यास एवं अन्य समारोहों के महामारी के समाप्त होने तक अस्थाई तौर पर रोक लग जानी चाहिए।
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग अवश्य करें
संगठन सचिव सुभाष शर्मा ने मांग की कि होटलों एवं रेस्टोरेंट्स में शाम 7 बजे के बाद केवल पैकिंग व होम डिलीवरी से ही खाना बेचने की अनुमति दी जाए। फाउंडेशन के सचिव प्रेम लाल गुप्ता ने पंचकूला वासियों से अनुरोध किया कि वह अपने घरों में रहे और आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग अवश्य करें। मार्गदर्शक एसपी विज, कुसुम अरोड़ा, अमित गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, एनके खोसला, आरके शर्मा व दिनेश सिंगला ने शहरवासियों से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने व 15 साल से अधिक आयु के बच्चों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें