फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों की वैक्सीनेशन करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के अंतर्गत आने वाले गांव करणपुर में गत दिनों पागल पागल कुत्तों की ओर से दर्जन भर ग्रामीणों को काटने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है बावजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर किसी अधिकारी, कर्मचारी ने गांव में आकर लोगों की सुध नहीं ली। गांव निवासी सोहन सिंह सोनी ने बताया कि लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। कुत्तों द्वारा करीब एक दर्जन ग्रामीणों के काटने पर घायल ग्रामीण जब पीएचसी नानकपुर पहुंचे तो वहां इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

उसके बाद वे चंडीगढ़ के अस्पताल जाकर घायलों ने दवाइयां ली बावजूद इसके अभी तक इन कुत्तों की वैक्सीनेशन नहीं की और न ही घायलों के इलाज के लिए कोई कदम उठाया। सोहन सिंह सोनी के साथ साथ अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में लावारिस कुत्तों की वैक्सीनेशन की जाए ताकि अन्य कुत्ते भी पागल न हों और ग्रामीण सुरक्षित महसूस करे सकें। इसके अलावा लोगों के इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें