पंचकूला। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्ल्यूए) पंचकूला की सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से पिछले वर्ष संपत्ति कर के साथ लिए गए अतिरिक्त शुल्क की वापसी की मांग की गई। नगर निगम ने इसे अभी तक वापस नहीं किया है।
इसके अलावा शहर के आम लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में 22 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों सहित सीडब्ल्यूए के 21 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अनुसार अग्रिम भुगतान वसूली का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद शुल्क वसूला जा रहा है। बैठक में यूएचबीवीएन और एचईआरसी द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि पर भी चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि सामुदायिक विभागों का कब्जा छुड़वा उन्हें जनता के उपयोग के लिए खाली करवाया जाए। बैठक में राकेश सोंधी, केआर कोहली, कर्नल एसके दत्ता, सुनील वशिष्ठ, अध्यक्ष धर्म सिंह हीरा, डीपी सोनी, पुनीत कपूर, एमआर स्याल, विज्ञान अरोड़ा, वीके सिंगला, जसप्रीत सिंह, आरएस कथूरिया, नरिंदर शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।