पंचकूला। रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-28 के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जसवीर गोयत के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना मैनेजर से मुलाकात कर पंचकूला-रामगढ़ रोड पर सेक्टर-27/28 में पुल के नीचे अंडरपास बनाने की मांग की। इस मौके पर प्रधान जसवीर सिंह गोयत के साथ सीनियर वाइस प्रधान डाॅ. टेक चंद, महासचिव धर्म सिंह और सचिव नीरज वधवा भी थे।
गोयत ने कहा कि पुल के नीचे सड़क कट न होने के कारण वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। अगर अंडरपास बन जाए तो वाहन चालकों के समय का बचत होगा और तेल की खपत भी कम होगी।
रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-28 पंचकूला के प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला-रामगढ़ रोड़ पर सेक्टर 27/28 में पुल के नीचे अंडरपास की मांग की है। इस पर वहां का दौरा कर स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल सोकेल,परियोजना मैनेजर, एनएचएआई