पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने सोमवार को सेक्टर -1 लघु सचिवालय के सभागार में सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में मुनीलाल निवासी बतौड़ की गलत बिजली बिल को ठीक करवाने की शिकायत पर एक्सईएन, यूएचबीवीएन को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने लेवल पर 30 दिन से लंबित शिकायत का संबंधित विभाग जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि 129 ऐसी शिकायतें संज्ञान में आई हैं जो रि-ओपन हुई हैं।
इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, आयुष विभाग, जिला परिषद, पीएचईडी विभाग, एमआई काडा विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्सय विभाग, पुलिस विभाग, माईनिंग, पीडब्लयूडी बीएंड आर, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, यूएचबीवीएन, नगर निगम कालका व पंचकूला के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।