फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग : नगर निगम पंचकूला के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव शीघ्र हों : ओपी सिहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जजपा पंचकूला के शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने आयुक्त अंबाला डिवीजन और आयुक्त नगर निगम पंचकूला से आग्रह किया है कि नगर निगम पंचकूला के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव शीघ्र करवाए जाएं। जजपा प्रधान ने आयुक्त अंबाला डिवीजन को एक पत्र लिखकर मांग की है कि हरियाणा नगर निगम एक्ट-1994 की धारा-36 के तहत व हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन इलेक्शन रुल्स की धारा 71 और 72 के अंतर्गत हर हाल में चुनाव के बाद चुने वार्ड सदस्यों के राज्य चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के 60 दिन के अंदर बैठक बुलाकर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव करवाने होते हैं।
विज्ञापन

ओपी सिहाग ने अपने पत्र में आयुक्त अंबाला डिवीजन को लिखा है कि नगर निगम पंचकूला का मेयर और वार्ड मेंबरों का चुनाव का रिजल्ट 30 दिसंबर 2020 को आ गया था। 3 जनवरी 2021 को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुने पार्षदों और मेयर के नामों की अधिसूचना जारी कर दी थी। सिहाग का कहना है कि नियमों के मुताबिक नगर निगम पंचकूला के रिक्त पड़े सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों का चुनाव 4 फरवरी 2021 तक हो जाना चाहिए था। जजपा शहरी जिला प्रधान ने इस बाबत आयुक्त नगर निगम से आग्रह किया है कि वे तुरंत इन दोनों रिक्त पदों को भरने के बारे में आयुक्त अंबाला डिवीजन को लिखे ताकि हरियाणा नगर निगम एक्ट के प्रावधानों की पूरी पालना की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें