फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरिएंट रोगी के सभी संपर्कों की तलाश तेज, कंटेनमेंट जोन में ढील नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फरीदाबाद जिले में हरियाणा का पहला डेल्टा प्लस वैरिएंट केस सामने आने पर सरकार सतर्क हो गई है। रोगी के सभी संपर्कों को तलाशा जा रहा है। कोरोना के सामान्य मामलों के अलावा डेल्टा व डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित होंगे। सरकार ने सभी डीसी को निर्देश दे दिए हैं। उसमें कोई ढील नहीं बरतेंगे।
विज्ञापन

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि फरीदाबाद के डेल्टा प्लस वैरिएंट के रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश कर पहले उनकी जांच फिर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। फरीदाबाद में पहला मामला मिला है। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। सिविल सर्जन फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि रोगी के संपर्क में आये सभी लोगों को तलाशा जाए और उनका टेस्ट कराएं। अन्य जिलों में भी सिविल सर्जन को सतर्क रहने को कहा गया है। चूंकि, कोरोना की दूसरी लहर का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस सामने आना चिंता का विषय है। सरकार इससे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। सारे हरियाणा में लगातार टेस्टिंग जारी है और बहुत उच्च स्तर पर टेस्ट किए जा रहे हैं।
हरियाणा में कोरोना के 121 नए केस, 17 की मौत
प्रदेश में कोरोना के 121 नए केस मिले हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि 22 में से मात्र पलवल में 20 नए केस मिले हैं, शेष सभी जिलों में इससे नीचे केस मिले हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 227 है।
विज्ञापन

एक दिन की पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.41, दूसरी लहर की 11.75 और कुल संक्रमण दर 7.76 फीसदी है। रिकवरी दर 98.55 फीसदी है और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। एक्टिव केसों की संख्या घटकर 1804 रह गई है। कोरोना से शनिवार को 17 मरीजों की मौत हुई। इनमें गुरुग्राम, हिसार, पानीपत, भिवानी 2-2, सोनीपत, करनाल, रोहतक, सिरसा, झज्जर, पलवल, कैथल, जींद, नूंह में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई। अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9368 हो गई है। वहीं मेगा ड्राइव के बाद अब फिर से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान गति पकड़ने लगा है। शनिवार को 90097 ने पहली और 27227 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। अब तक कुल 8423014 को टीका लगाया जा चुका है।
चंडीगढ़ में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) नई दिल्ली भेजे गए कोरोना के 35 नमूनों में से 33 में डेल्टा वैरिएंट (बी.1.617.2) जबकि एक में डेल्टा प्लस (एवाई.1) और एक में अल्फा वैरिएंट (बी.1.1.1.7) पाया गया है। यहां से भेजे गए एक नमूने में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है क्योंकि कोरोना वायरस का यह वेरिएंट बहुत ही खतरनाक है। कहा जा रहा है कि कोरोना का यह नया रूप तीसरी लहर ला सकता है।
विकास नगर (मौलीजागरां) निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति में 22 मई को कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसमें डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। इस वैरिएंट ने फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाया। साथ ही शरीर की एंटीबॉडीज को कम किया।
केजरीवाल, सहयोगियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए : विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण रोगियों की मृत्यु के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर पूरे मामले की जांच करवाई जाए, जिससे यह पता लग सके कि केजरीवाल सरकार ने ऑक्सीजन का क्या किया।
विज ने शनिवार को दो ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को ऑक्सीजन के मुद्दे पर घेरा। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कोरोना काल में जरूरत से अधिक ऑक्सीजन हासिल करने से अन्य राज्यों पर इसका असर पड़ा। वहां ऑक्सीजन की कमी से रोगियों की मृत्यु हुई। इसके लिए केजरीवाल और उनके सहयोगियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। विज ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि उच्चस्तरीय समिति गठित कर मामले की जांच करवानी चाहिए। इसमें यह भी पता लगाना चाहिए कि कहीं ऑक्सीजन को बेच कर मुनाफा तो नहीं कमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें