फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान : वेंडर्स को जगह देने का ड्रा रद्द, नई टाउन वेंडिंग कमेटी गठित, पथ विक्रेताओं के लिए सेक्टर-2, 4, 8, 12, 15 और 19 में जगह उपलब्ध कराई जानी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम के उपनगर आयुक्त ने 25 अगस्त सुबह 11 बजे सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में होने जगह आवंटन का ड्रा स्थगित कर दिया है। पथ विक्रेताओं को जगह देने के लिए ड्रा होना था, लेकिन अचानक ही ड्रा को रद्द करने का नोटिस निकाल दिया गया। इसके साथ ही शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं वेंडर्स को सेटल करने के लिए बनी पुरानी टाउन वेंडिंग कमेटी को भंग करके नई कमेटी बना दी है। पथ विक्रेताओं को सेक्टर 2, 4, 8, 12, 15 और 19 में जगह उपलब्ध कराई जानी थी। नोटिस में आगामी ड्रा कब होगा, इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है, जबकि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पथ विक्रेताओं को अलग-अलग जगह पर बैठाया जाना है। बिना ड्रा के पथ विक्रेताओं को हटाने में भी दुविधा हो रही है, क्योंकि सर्वे लिस्ट के अनुसार पंचकूला में रहने वालों को प्राथमिकता के आधार पर ड्रा करके जगह दी जानी थी, लेकिन लंबे समय से ड्रा नहीं होने के कारण यह काम अधर में लटका हुआ है। नई वेंडिंग जोन अभी तक मंजूर नहीं हुई है, जबकि स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने इन जगहों को मंजूर करके वेंडर्स को बैठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

हालांकि टाउन वेंडिंग कमेटी का चुनाव होता है, लेकिन पंचकूला में पिछली बार आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कोई भी आवेदन नहीं आया था और कमेटी का गठन नियमों के अनुसार कर दिया गया था। अब फिर से अस्थाई तौर पर यह कमेटी बनाई गई है, क्योंकि पिछले पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए पार्षद चुनकर आ गए थे। टाउन वेंडिंग कमेटी का मुख्य कार्य स्ट्रीट वेंडरों की संख्या उस क्षेत्र की धारण क्षमता से अधिक होने पर टाउन वेंडिंग कमेटी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए बहुत सारे ड्रा निकालना है। प्रमाण पत्र जारी करने से पहले हर स्ट्रीट वेंडर टाउन वेंडिंग कमेटी को एक वचन देगा।
नई कमेटी में इनको किया शामिल
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं वेंडर्स को सेटल करने के लिए बनी पुरानी टाउन वेंडिंग कमेटी को भंग करके नई कमेटी बना दी है। नगर निगम कमिश्नर के आदेशों के बाद पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया है। इस कमेटी में पूर्व उपमहापौर सुनील तलवाड़, भाजपा नेता संजय आहूजा, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, लिली बावा शामिल रहे। अब इस कमेटी को भंग करके नई कमेटी में भाजपा पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, राकेश कुमार, कांग्रेस पार्षद गौतम प्रसाद को शामिल किया गया है। इसके अलावा कमेटी में शहर के कुछ प्रबुद्ध नागरिकों को भी शामिल किया गया है। इसमें नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान बीबी सिंगल, भाजपा नेता एसपी गुप्ता, राजेंद्र नूनीवाल, रोहित सेन, जजपा कार्यकर्ता महेंद्र शर्मा को शामिल किया गया है। साथ ही वेंडर्स की तरफ से 8 सदस्यों को शामिल किया गया है। वेंडर्स सुमित कुमार, अवधेश कुमार, विपिन कुमार, किरण, प्रमोद शाह, राजकुमार, विकास सेठी, शहजाद आलम को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कमेटी में डीसी, एसीपी पंचकूला, एसीपी ट्रैफिक, चीफ मेडिकल ऑफिसर पंचकूला, लीड डिस्ट्रिक मैनेजर, एसई नगर निगम, फायर स्टेशन ऑफिसर एवं लेबर इंसपेक्टर आधिकारिक सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन होने पर प्रमाण पत्र होगा रद्द
यदि अधिनियम में उल्लिखित नियमों और शर्तों का कोई उल्लंघन होता है तो टाउन वेंडिंग कमेटी स्ट्रीट वेंडर के प्रमाण पत्र को रद्द या निलंबित कर सकती है। प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर, जिन्हें वेंडिंग सर्टिफिकेट जारी किया गया है, वे वेंडिंग शुल्क का भुगतान करेंगे जोकि शुल्क के भुगतान पर नवीकरणीय होगा। स्ट्रीट वेंडर की मृत्यु के मामले में वेंडिंग सर्टिफिकेट पति या मृतक विक्रेता के आश्रित बच्चे को हस्तांतरित किया जा सकता है। प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर, जिन्हें वेंडिंग सर्टिफिकेट जारी किया गया है, उन्हें भी टीवीसी द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाने हैं। वेंडिंग फीस का भुगतान हर उस स्ट्रीट वेंडर को करना होगा, जिसे सर्टिफिकेट जारी किया गया है और यह सर्टिफिकेट स्कीम में निर्दिष्ट अवधि के लिए मान्य होगा। योजना में निर्दिष्ट फीस के भुगतान पर प्रमाणपत्र अक्षय है। प्रत्येक स्ट्रीट विक्रेता वेंडिंग और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सार्वजनिक स्वच्छता, नागरिक सुविधाएं और सार्वजनिक संपत्ति बनाए रखे और नागरिक सुविधाओं और सुविधाओं के लिए आवधिक शुल्क का भुगतान करें। वेंडिंग सर्टिफिकेट जारी होने के बाद किसी भी वेंडर को 30 दिनों के नोटिस के बिना निर्दिष्ट स्थान से स्थानांतरित या बेदखल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें