फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीपी ने पंचकूला के लोगों को किया सावधान, एडवाइजरी भी जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो वह शहर के सभी थानों में स्थापित साइबर डेस्क की मदद ले। हरियाणा पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचकूला के सभी थानों में साइबर डेस्क बनाई गई है। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि साइबर डेस्क पर कार्रवाई करने के लिए नोडल अधिकारी और सिपाही नियुक्त किए गए हैं। पुलिस थाने में साइबर डेस्क पर आम नागरिकों की प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करके पीड़ित को बिना देरी के प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर डेस्क बनने से उम्मीद है कि साइबर अपराधों में अवश्य कमी आएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि वह अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा ना करें।
विज्ञापन

इस तरह से लोग साइबर ठगी से करें बचाव
- सोशल साइट (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ दोस्ती ना करें। फोन पर किसी भी बैंक खाते से संबंधित अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।
- सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही किसी प्रकार से व्यक्तिगत जानकारी साझा करें क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
- साइबर अपराधी संदिग्ध लिंक का फायदा उठाकर भोले-भाले नागरिकों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
- सोशल मीडिया और ई-मेल पर आने वाले किसी भी फर्जी लिंक को खोलने से बचें।
- साइबर अपराधी अनेकों कंपनियों से मिलती जुलती नकली यूपीआईडी के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आनॅलाइन सामान खरीदते समय संबंधित कंपनी की जांच करके ही ऑनलाइन खरीदारी करें।
विज्ञापन

- साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल साइट्स पर डाले गए किसी भी असत्यापित खाते में रकम जमा न कराएं।
- साइबर ठगी के अन्य तरीकों में फर्जी आनलाइन शापिंग साइट बनाकर ज्यादा डिस्काउंट पर सामान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करना, लोगों को काल करके सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध करवाना और होम डिलिवरी के नाम पर ओटीपी मांगकर धोखाधड़ी करना है।
- ओलेक्स पर पुराना सामान खरीदते और बेचते समय (जो व्यक्ति अपने आपको आर्मी सेना में बताकर पुराना वाहन, कार, बाइक) सतर्क रहें। साइबर अपराधी स्वयं को आर्मी में बताकर अपनी फर्जी आईडी कार्ड भेजकर ठगी कर लेते हैं। इस प्रकार के व्यक्तियों से सतर्क रहें अपने मोबाइल पर प्राप्त किसी गूगल-पे, फोन-पे पर प्राप्त रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी अनजान महिला के द्वारा भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें। इस प्रकार साइबर अपराधी वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल करके धोखाधड़ी करते हैं। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से सावधान रहें।
- अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको फोन करके क्विक स्पोर्ट जैसी अप्लीकेशन को इंस्टाल करने के लिए कहता है, तो सावधान हो जाएं, वह साइबर क्रिमिनल है, जो आपके साथ धोखाधड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें