पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में रेड बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुकाबले में डेयरडेविल्स व इंफर्नो बुल्स आमने- सामने रही। इस मुकाबले में डेयरडेविल्स ने इंफर्नो बुल्स को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में डेयरडेविल्स ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुकाबले में टॉस जीतकर इंफर्नो बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और बल्लेबाजों अच्छे रन बनाए। इंफर्नो बुल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वेद मलिक ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने केवल 47 गेंदों में 106 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे।
डेयरडेविल्स की ओर से गेंदबाजी में गगन सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक जाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेयरडेविल्स की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाते हुए मैच 4 विकेट से जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विकास ने 49 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इंफर्नो बुल्स की ओर से गेंदबाजी में इशुदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए गगन सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।