फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: न्यूजीलैंड के पर्यटक का पासपोर्ट और दस्तावेजों से भरा बैग पुलिस ने ढूढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। हिमाचल प्रदेश के शिमला घूमने आए न्यूजीलैंड के पर्यटकों का एक दल जो कालका स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था, रविवार शाम भारी मुसीबत में फंस गया। दरअसल, ऑटो से सफर के दौरान एक विदेशी युवक अपना बैग ऑटो में ही भूल गया था। इस बैग में पासपोर्ट, वीजा और अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 7 बजे कालका थाना के नजदीक इंचार्ज रामू स्वामी के नेतृत्व में ईआरवी 522 टीम को जब पर्यटकों ने अपनी आपबीती सुनाई। उस समय ईआरवी में सब-इंस्पेक्टर अनिल और एसपीओ सुच्चा सिंह तैनात थे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए इलाके के सभी ऑटो चालकों से संपर्क साधना शुरू किया और गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 3 घंटे के भीतर रात करीब 10 बजे पुलिस ने उस ऑटो को ढूंढ़ निकाला और युवक का बैग पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया।

विदेशी पर्यटकों ने जताया आभार

अपना कीमती सामान वापस पाकर विदेशी युवक भावुक हो गया और थैंक्यू पंचकूला पुलिस कहकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक बहुत बुरा अनुभव साबित होने वाला था। पुलिस ने जिस तरह हमारी मदद की, हम उससे बेहद खुश हैं। अब हम भारत से एक सुखद अनुभव लेकर अपने देश वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें