फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी के गड़डा भोज गांव में क्षतिग्रस्त रास्ते की होगी मरम्मत, डीसी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में उठीं सड़क, कबाड़ जलाने, बिजली बिल और पानी की समस्या, अधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मोरनी क्षेत्र के गांव गड़डा भोज में बरसात के दौरान लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त हुए पुराने रास्ते की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर रास्ते की मरम्मत और समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान गड़डा भोज निवासी ने बताया कि बरसात में जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से गांव का पुराना रास्ता संकरा हो गया है। इस पर डीसी ने डीएफओ मोरनी को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कबाड़ जलाने की शिकायत पर जांच
कालका के टगरा कलीराम निवासी ने रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे कबाड़ विक्रेता और खुले में कबाड़ जलाने से हो रही परेशानी की शिकायत दी। डीसी ने एसएचओ कालका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

बिजली बिल की गड़बड़ी पर मांगी रिपोर्ट
गांव रामनगर खोली निवासी ने बिजली बिल में दूसरे उपभोक्ता की राशि जुड़ने की शिकायत की। डीसी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांधी लाइब्रेरी में ठीक होगी पानी की टंकी
कालका की गांधी लाइब्रेरी में चार-पांच दिनों से पानी की टंकी खराब होने का मामला भी उठा। इससे शौचालयों की सफाई प्रभावित हो रही थी। डीसी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को प्राथमिकता से टंकी ठीक करवाने और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें