फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम से निकली साइक्लोथॉन, 60 खिलाड़ियों ने तय किया 10 किमी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-28 चौक तक साइकिल चलाकर लौटे खिलाड़ी, अभ्यास साइक्लोथॉन से फिटनेस और सहनशक्ति परखी
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजन, खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को अभ्यास साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय किया। साइक्लोथॉन स्टेडियम से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से सेक्टर-28 चौक तक पहुंची और वहां से खिलाड़ी वापस स्टेडियम लौटे, जहां इसका समापन हुआ।
साइक्लोथॉन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ साइकिलिंग करते हुए अपनी फिटनेस और सहनशक्ति को परखा। करीब 10 किलोमीटर के सफर में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच अजीत सिंह ने बताया कि यह अभ्यास साइक्लोथॉन खिलाड़ियों को साइकिलिंग के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी तैयारी मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहतर होती है। आयोजन के सफल संचालन में खेल विभाग और सहयोगी स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें