फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मन की बात का 137वां संस्करण सुना, सीएम बोले- जनभागीदारी से मजबूत होगा राष्ट्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड बिशप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सकारात्मक बदलाव, नवाचार और जनहित से जुड़ी पहलों का किया गया उल्लेख
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप के कन्वेंशन हॉल में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी से राष्ट्र को और मजबूत बनाया जा सकता है।
कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में देशभर में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलों, प्रेरणादायक कहानियों और नवाचार से जुड़े विषयों को साझा किया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और जनहित की गतिविधियों में भागीदारी का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं के प्रयासों को भी देश के सामने लाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर श्यामलाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, भाजपा नेता कृष्ण ढुल, पार्षद और पार्टी कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें