फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिदम ऑफ इंडिया थीम पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 के महाराष्ट्र भवन में वीरवार को सार्वजनिक गणेशोत्सव के दूसरे दिन शाम में आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन महाराष्ट्र मंडल की महिला मंडल की ओर से हुआ। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

संध्या पूजन के बाद भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। देश की लोकनृत्य परंपराओं के साथ शास्त्रीय नृत्य पेश किए गए। सांस्कृतिक संध्या ने अपनी भक्ति, परंपरा और कलात्मकता के अद्भुत संगम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणिमा आगाशे ने मनमोहक गणेश स्तुति पेश की। इसके बाद कलाकारों ने देशभर की विविध लोकनृत्य शैलियों की झलक प्रस्तुत की। इनमें आंध्र प्रदेश के अंगारो, तमिलनाडु के गणेश कौटम, महाराष्ट्र के कोल्हापुरी बंगाल की डोला रे, गुजरात के ढोलिया, राजस्थान के घूमर, पंजाब के गिद्धा, हिमाचल के नाटी और गोवा के कोंकणी नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

इन रंगारंग प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले कलाकारों में पल्लवी मगर, विन्नी गाठांकर, तृष्णा वहातकर, रुपाली पाटिल, सान्वी, हिरण्य, सारिका कदम, समृद्धि जावलकर और मनीषा महादेवकर रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अभिवादन की प्रस्तुति रही। इसका निर्देशन प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना पल्लवी पिंगे ने किया। इसमें उनका जन्नत सूद ने सहयोग दिया।
प्रस्तुति की शुरुआत ताल धमाल में रचित सशक्त गणपति वंदना से हुई। इसके बाद कृष्ण वंदना श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, सरगम सात सुरों का जादू, मीरा भजन बरसे बुंदिया सावन की और पायलिया राग पूर्वा धनश्री में प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन एक भावपूर्ण बैठकी भाव के साथ हुआ, जो पुरानी बंदिश बैया ना धरों पर आधारित थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें