फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पिता का हाल जानने छुट्टी लेकर घर आ रहे कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दो ट्रकों की टक्कर में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई जबकि उनका भतीजा गंभीर घायल हो गया। सीआरपीएफ का जवान अपने बीमार पिता का हाल जानने बिहार से नालागढ़ अपने घर जा रहा था। रांग साइड से आ रहे ट्रक की टक्कर से उनका ट्रक पलट गया। यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सेक्टर 2/4 की डिवाइडिंग रोड पर फ्लाईओवर पर हुआ। पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान जीतराम अपने भतीजे के ट्रक में सवार होकर अंबाला से अपने घर नालागढ़ डाहणा जा रहा था। वह बिहार के गया से अपने बीमार पिता को देखने आ रहा था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सेक्टर 2/4 की डिवाइडिंग रोड पर फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनका ट्रक फुटपाथ से टकराकर पलट गया। हादसे की सूचना पर सेक्टर-2 चौकी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में कांस्टेबल जीत राम को मृत घोषित किया गया, जबकि उनके चाचा का बेटा प्रकाश गंभीर चोटिल होने के कारण उपचाराधीन है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नालागढ़ के डाहणा निवासी 33 वर्षीय जीतराम के रूप में हुई है। जीतराम के घर में बीमार पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें