फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर गैंगरेप केस में पार्टी के ही पूर्व सांसद का हाथ, इसलिए रची गई साजिश

Fri, 14 Feb 2025 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

Haryana Crime news in Hindi: सोनीपत के भाजपा नेता अमित बिंदल ने दावा किया है कि इस मामले के पीछे एक पूर्व सांसद है। जिनके कहने पर उसने महिला पर दबाव बनाया। उसे 50 लाख देने का वादा किया गया था। पूरी साजिश उसी की है। 
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ाैली और राॅकी मित्तल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में पार्टी के ही पूर्व सांसद का नाम सामने आ रहा है। सोनीपत के भाजपा नेता अमित बिंदल ने दावा किया है कि इस मामले के पीछे एक पूर्व सांसद है। जिनके कहने पर उसने महिला पर दबाव बनाया। उसे 50 लाख देने का वादा किया गया था। पूरी साजिश उसी की है। 

कसाैली होटल में हुआ था गैंगरेप

बता दें कि दिल्ली की महिला ने बड़ौली और रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि कसौली के होटल में 3 जुलाई 2023 को उसके साथ गैंगरेप हुआ था। इसकी शिकायत 13 दिसंबर 2024 को की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस की पूछताछ में खुलासा

पंचकूला पुलिस की पूछताछ में बिंदल ने दावा किया कि भाजपा के ही कुछ नेता बड़ौली से पैसे ऐंठने और उन्हें अध्यक्ष पद से हटवाना चाहते थे। इसी के लिए ये पूरी साजिश रची गई। बिंदल ने ये भी बताया कि बड़ौली के कुछ करीबी भी इस साजिश में शामिल हैं। उन्हें बड़ौली को फंसाने का काम दिया गया था। इसके लिए तगड़ी फंडिंग भी की गई। 

क्या है मामला

13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहल लाल बड़ाैली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद कथित पीड़िता की एक सहेली सामने आई, जिसने कहा कि कोई गैंगरेन नहीं हुआ था। महिला का दावा था कि गैंगरेप के समय सहेली कमरे में थी। फिर अमित बिंदल ने मीडिया से कहा कि गवाह डराए-धमकाए भी जा सकते हैं। 

राॅकी मित्तल ने लगाया था हनीट्रैप में फंसाने का आरोप

इसके बाद गैंगरेप पीड़िता ने एक वीडियो जारी किया और फिर अपना दावा दोहराया। इसके बाद मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मामले में आरोपी बनाए गए राॅकी मित्तल ने पीड़िता और अमित बिंदल पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें