फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लूट की मंशा से खाने में मिलाया गया जहरीला पदार्थ’

Sat, 16 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरचरण ‌‌‌सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिंजौर ब्लॉक के गांव खुहवाला निवासी गुरचरण सिंह नेगी (45) और माजरी बरोटीवाला निवासी उसके दोस्त रमेश कुमार (48) के परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों की मौत हादसे के चलते नहीं हुई है, बल्कि दोनों को लूट की मंशा से खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारा गया है।
विज्ञापन


गांव खुहवाला के पूर्व सरपंच धर्मपाल नेगी ने बताया कि घटना की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्हें लोगों ने बताया कि इंडेवर गाड़ी सुबह साढ़े 10 बजे रुकी थी, जो शाम चार बजे तक स्टार्ट थी। उन्होंने बताया कि गुरचरण सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ वीरवार सुबह सात बजे पीर निगाह माथा टेकने गया था।  

पूर्व सरपंच धर्मपाल नेगी ने बताया कि पीर निगाह में माथा टेकने के बाद वह नंगल पंजाब में पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रसाद और खाना खाया। इसके बाद वह पिंजौर अपने गांव के लिए चल पड़े। नंगल से करीब आठ किलोमीटर दूर नंगल-ऊना राष्ट्रीय मार्ग पर शिवालिक एवेन्यू स्थित कैप्टन अमोल कालिया पार्क के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे सुबह करीब साढ़े 10 बजे रुकी। 
विज्ञापन


धर्मपाल नेगी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम चार बजे तक गाड़ी स्टार्ट थी, जब उसका तेल खत्म हो गया तब बंद हो गई। लोगों ने धर्मपाल को बताया कि उन्होंने सोचा कि कोई शराबी होंगे इसलिए गाड़ी के पास कोई नहीं गया। लेकिन देर शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पहुंच कर देखा तो दोनों दोस्त गाड़ी में मृत अवस्था में मिले। मौत का क्या कारण रहा इसकी किसी को कोई जानकारी नही है। गुरचरण सिंह घर में कमाने वाला एक ही व्यक्ति था। बीमारी के कारण उसके भाई जय सिंह की पहले ही मौत हो गई थी, जिस कारण वह अपने भाई के तीन बच्चों व अपने तीन बच्चें सहित माता-पिता की देखरेख कर रहा था। 

उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता है कि दोनों युवकों की मौत कैसे हुई है। लेकिन मृतक के परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि लूट की मंशा से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें खाने में नशीला पदार्थ दिया है, जिसे खाने से दोनों दोस्तों की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें