फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत

Sat, 16 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के कैराना में पानी में जहर मिलाकर महिला को पिलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, जेठ और जेठानी सहित छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन


उन्होंने कांधला तिराहे पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। कहा कि हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए।

मोहल्ला पीरजादगान निवासी आसिया की पुत्री जहीरा (35) का निकाह 12 साल पूर्व मोहल्ले के ही सलीम  के साथ हुआ था। जहीरा के 6 बच्चे भी है। जहीरा का पति सलीम काम के सिलसिले में राजस्थान गया था। बृहस्पतिवार रात उसको उल्टी लगने पर तबीयत खराब हुई। 

कस्बे के ही एक निजी डाक्टर के पास ले जाया गया। जहां रात एक बजे उसे मृत घोषित कर दिया। जहीरा की मौत पर उसी मोहल्ले में रहने वाले जहीरा के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए तथा हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


जहीरा की मां आसिया का आरोप था कि ससुराल के लोग उसकी पुत्री को पसंद नहीं करते थे। जिस कारण उसके पति की गैर मौजूदगी में ससुराल के लोगों ने पानी में जहर मिलाकर उसे पिलाकर मार डाला। 

जहीरा की मां आसिया ने हत्या की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर जेठ अनीस, जेठानी सानो, सास अख्तरी, यूसुफ, रईस व एक अन्य रईस उर्फ पोपा निवासी मोहल्ला पीरजादगान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर           लिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें