एनीमिया से बचाव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के बच्चों को एनीमिया से बचाव के लिए विशेष साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीसी हेमा शर्मा ने किया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को सेक्टर-12ए स्थित सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। अभियान के तहत 152 स्कूलों को कवर किया जाएगा। पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अभियान के अंतर्गत यह गोली हरेक मंगलवार को बच्चों को अध्यापकों की देखरेख में मिड-डे-मिल के बाद दी जाएगी। यह अभियान स्वास्थ्य, शिक्षा व महिला विभाग द्वारा संयुक्त रूप में चलाया जा रहा है।