पंचकूला के रेजीडेंट्स का मल्टी लेवल पार्किंग का सपना जल्द पूरा होने वाला है। सेक्टर-1 में बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग की तीन मंजिल तैयार हो चुकी हैं। बिल्डिंग का बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी को इस मल्टी लेवल पार्किंग का काम 21 माह (अप्रैल 2017) में पूरा करना है। पार्किंग तैयार होने के साथ पंचकूला में डीसी ऑफिस और कोर्ट कांप्लेक्स में रोजाना आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।
स्पेशल कंक्रीट मेकिंग प्लांट लगाया गया
पार्किंग का काम जल्द पूरा करने के लिए साइट पर स्पेशल कंक्रीट मेकिंग प्लांट मशीन का सेटअप तैयार किया गया है। इस मशीनरी के माध्यम से कंक्रीट का मसाला मशीन में बनाकर उसे साइट पर पाइप के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा है। जिससे काम में काफी तेजी आई है।
वर्ष 2014 में मिली थी प्रोजेक्ट को अप्रूवल
पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए वर्ष 2011 में कोर्ट कांप्लेक्स के सामने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को लेकर सरकार के सामने प्रस्ताव रखा गया था, जिसे राजस्व विभाग ने जनवरी 2014 में अप्रूवल दी थी।
डाटा
500 गाड़ियां हो सकेंगी पार्क
02 मंजिल बेसमेंट और एक ग्राउंड फ्लोर पर
03 फ्लोर ऊपर ऑफिस के लिए बनेंगे
कुल खर्च आएगा-42 करोड़ रुपये
पार्किंग का कुल एरिया-1850 स्क्वायर मीटर
कोट्स
पंचकूला के जिला सचिवालय और कोर्ट कांप्लेक्स के साथ मल्टीलेवल पार्किंग एक अहम प्रोजेक्ट है। इस पार्किंग के बनने से कोर्ट और लघु सचिवालय के लोगों को पार्किंग के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
- ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला।