फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से किडनैप नाबालिग पंचकूला में मिली, पूछताछ जारी

Tue, 21 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली के लाजपत नगर से करीब आठ माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में किडनैप हुई नाबालिग को पंचकूला के सेक्टर-21 से बरामद कर लिया है। महिला पुलिस थाना और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम ने नाबालिग को सेक्टर-21 के एक घर से बरामद किया। जो आठ माह से सेक्टर-21 के एक परिवार के साथ रह रहीं थी। महिला पुलिस थाना ने नाबालिग को बरामद कर सोमवार को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।            
विज्ञापन


दिल्ली के लाजपत नगर के ओखला मंडी स्थित अमर कॉलोनी थाना में 6 जून 2016 को नाबालिग के अपहरण का मामला धारा 363 के तहत दर्ज हुआ था। दिल्ली पुलिस जब तीन माह तक नाबालिग को ढूंढ नहीं सकी। तब नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर इसकी सूचना पड़ोसी राज्यों की पुलिस को दी गई।        
    
सोमवार को जब पंचकूला पुलिस को नाबालिग के ठिकाने का पता चला। तब पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के साथ सेक्टर-21 के एक घर में रेड कर लड़की को बरामद किया। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग अपने घर से भागकर यहां आकर रहने लगी। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग सेक्टर-21 में जिस घर में रह रही थी। इस घर के सदस्यों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में जब एसएचओ मंजीत कौर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड की। इस दौरान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम भी साथ में थी। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य निधि ने बताया कि नाबालिग को पुलिस कस्टडी में लेकर सही सलामत आशियाना पहुंचा दिया है। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार नाबालिग दिल्ली के लाजपत नगर में ओखला मंडी में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें