फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपूर कालोनी स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास

Thu, 10 Mar 2016 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
एटीएम खातों से 1.36 लाख की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलोनी के बाजार में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को चोर गिरोह ने लूटने की कोशिश की। लेकिन गिरोह के सदस्य कामयाब नहीं हो सके। पुलिस टीम को एटीएम के अंदर से एक गैस सिलेंडर और गैस कटर बरामद हुआ है। घटना रात करीब सवा तीन बजे की है।  वारदात के समय एटीएम में सुरक्षा कर्मी मौजूद था, लेकिन उसकी आंख लग गई थी। मामले को लेकर पुलिस बैंक के सुरक्षाकर्मी से भी पूछताछ कर रही है और एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में भी जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एटीएम में करीब 12 लाख रुपये कैश मौजूद था। कालका एसएचओ उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिली के एक्सिस बैंक के एटीएम में कुछ गड़बड़ है। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि एटीएम सुरक्षा कर्मी अंदर बैठा था, लेकिन वह नींद में था। जब आवाज हुई वो उठ गया और लुटेरे भाग गये। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएचओ ने बताया कि एटीएम के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने एटीएम के पास रात में चार युवक दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुरक्षाकर्मी राजिंद्र ने बताया कि वो एटीएम में बैठा था और उसको आंख लग गई। तभी आवाज हुई तो उसने देख कि एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष के करीब होगी। वो बाहर भागता हुआ दिखाई दिया। उसने बताया कि वह उसका चेहरा नहीं देख पाया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी अनिल धवन भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


सीन आफ क्राइम टीम ने भी घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंची। कालका-पिजौंर में एटीएम संबंधी अनेक वारदातें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कालका के केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने आए संजय को कुछ युवकों ने बहला फुसलाकर एटीएम बदल दिया था। उनके एटीएम से करीब 25 हजार रुपये साफ कर दिए थे। सारी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गई थी। बावजूद इसके अभी तक आरोपियों का कुछ पता नही लग पाया है।

उधर कुछ ही दिन पहले पिंजौर में भी ऐसे ही घटना को अंजाम देते हुए एक अज्ञात व्यक्त ने महिला के हाथ से एटीएम बदलकर उसे दूसरा एटीएम थमा दिया था। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक उसके खाते से 45 हजार रुपये निकल गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें