फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का गेट गिरने से युवक की मौत

Thu, 10 Mar 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
गेट गिरने से युवक की मौत - फोटो : dead body
विज्ञापन
क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल हरोली के स्कूल का गेट गिरने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अनिल कुमार (29) निवासी बजूरी हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि, मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक अनिल कुमार ट्रक पर क्लीनर के रूप में कार्य करता था। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह स्कूल शिक्षा बोर्ड का एक ट्रक पांचवीं तथा आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्रों की सप्लाई लेकर हरोली स्कूल पहुंचा। इसी दौरान अनिल ट्रक को बैक करवा रहा था कि ट्रक स्कूल के मेन गेट से टकरा गया। गेट टूट कर अनिल के ऊपर जा गिरा, जिससे अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, हरोली थाना के डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें