फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो का एक्शन: रिटायर्ड अकाउंट अफसर के घर से साढ़े तीन करोड़ की नगदी बरामद, गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

आरोपी अधिकारी पर एंटी करप्शन ब्यूरो की विजिलेंस जांच पहले से ही चल रही थी। बावजूद इसके उसे एसओ से रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन देकर अकाउंट ऑफिसर बनाया गया था। वह पिछले साल नवंबर में रिटायर हुआ था, लेकिन उसके बाद भी ऑफिस का कार्य देख रहा था।
विज्ञापन
पंचकूला में अकाउंट अफसर के घर से नकदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पंचायती राज विभाग में हुए बहुचर्चित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पंचकूला से सेवानिवृत्त अकाउंट ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सेक्टर-26 के उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। एसीबी टीम ने 120B/7A के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



आरोपी शमशेर सिंह रिटायर्ड एओ निवासी सेक्टर 26 पंचकूला मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले में चौसाला गांव का रहने वाला है। आरोपी के घर से 3 करोड़ 60 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

आरोपी अधिकारी पर एंटी करप्शन ब्यूरो की विजिलेंस जांच पहले से ही चल रही थी। बावजूद इसके उसे एसओ से रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन देकर अकाउंट ऑफिसर बनाया गया था। वह पिछले साल नवंबर में रिटायर हुआ था, लेकिन उसके बाद भी ऑफिस का कार्य देख रहा था। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घोटाला पंचायती विभाग की विभिन्न योजनाओं में हुई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें