फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
35 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो शहर के अलग अलग हिस्सों में नशा सप्लाई करती थी। पुलिस ने महिला तस्कर के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-26 के बापूधाम निवासी मंजू (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार सेक्टर-39 थाना पुलिस में तैनात सुखजिंदर सिंह ने अपने टीम के साथ नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां से एक महिला गुजर रही थी। पुलिस पार्टी को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। पुलिस को शक होने पर पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें