फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके के समीप बेसुध मिला व्यक्ति, डॉक्टरी जांच में मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके के पास बेसुध मिला व्यक्ति, डाक्टरी जांच में मृत घोषित
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुल्लांपुर बैरियर, शराब के ठेके के समीप रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे लोगों ने एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा देखा। मामले की सूचना पर पीसीआर कर्मियों समेत थाना सारंगपुर के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तुरंत बाद व्यक्ति को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा जांच की तो मृतक की पहचान मोहाली के गांव रंडियाला निवासी 53 वर्षीय रणधीर सिंह के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता लगा कि रणधीर सिंह ने शनिवार को शराब का अधिक सेवन कर लिया और फिर वह ठेके के पास ही लेट गया। पुलिस को रणधीर सिंह के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने रणधीर सिंह के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें