धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला नईबस्ती निवासी मुहल्लेवासियों ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोप को लेकर पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति व उसके परिवार ने समूह के नाम पर रुपये जमा करने के लिए कहने लगा। जिस पर विश्वास करते हुए सभी ने अपने अपने पैसे उक्त विपक्षी के पास जमा करने लगे। इनमें कुछ लोगों ने पांच हजार रुपये, कुछ ने दस हजार रुपये लगातार पांच से आठ माह तक जमा किए। इसके कुछ दिनों बाद ही उक्त विपक्षी का लड़का गुपचुप तरीके से भाग गया। जिसकी जानकारी करने पर परिजनों से गुम हो जाने की बात बताई। रुपए की मांग करने पर पुत्र के आने पर वापिस करने के लिए कहने लगा। तीन माह बीतने के बाद भी उक्त विपक्षी वापिस नहीं आया। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षी अपने एक रिश्तेदार के घर पर रह रहा है। पीड़ितों ने कानूनी कार्रवाई करने व रुपये दिलवाने की मांग की है।