पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे गैंगस्टर
लूटपाट की वारदातों को लंबे समय से देते आ रहे अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो।
बरनाला।
सीआई स्टाफ ने दो लुटेरे गैंगस्टरों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से असलहा व लूट की कार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत पेश किया। अदालत दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसएसपी हरजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गैंगस्टरे हिमाचल के शिमला व पंजाब के जालंधर, तरनतारन, लुधियाना, संगरूर, पटियाला आदि विभिन्न सक्रिय रहे है। इनके खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं। एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने 8 दिसंबर को गैंगस्टर गुरदीप सिंह माना निवासी कस्बा महलकलां व उसके साथी दविंदर सिंह गांव हमझिसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कियाथा। दोनों सीआईए स्टाफ के सब-इ स्पेक्टर बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार किया। दोनों से पास से 32 बोर का एक पिस्टल, 5 कारतूस और छीनी हुई होंडा सिटी कार बरामद की थी। उन्होंने बताया है जेल से रिहा होने के बाद दोनों गैंगस्टर भगौड़े हो गए थे और जिला रोपड़ के कस्बा नूरपुर बेदी के रहने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा के साथ मिलकर लगातार कई वारदातों को अंजाम दिया था।
इन स्थानों पर की थीं वाहन लूट की वारदातें
एसएसपी की अनुसार आरोपियों ने खन्ना-लुधियाना मार्ग से एक इटिओस कार लूटी थी। इसके अलावा तरनतारन के नजदीक से एक करेटा गाड़ी, फगवाड़ा से होंडा सिटी कार, बद्दी से शिमला मार्ग पर एक वेरना कार, संगरूर से पातड़ां मार्ग पर धान का भरा ट्राला, गोबिंदगढ़ से लुधियाना हाईवे पर होंडा सिटी कार।, लुधियाना-दाखां मार्ग पर कोरोला कार, कातरों-धूरी मार्ग पर स्विफ्ट कार को लूटा था।