फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची के साथ किया दुश्कमर्

विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

- 30 साल के युवक ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
- आरोपी यूपी फरार, पुलिस ने शुरू की धरपकड़
मनीमाजरा। यहां के एक नगर में रहने वाले 30 साल के युवक ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। आरोपी चंडीगढ़ छोड़कर यूपी भाग गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 साल की बच्ची के माता-पिता पिछले सप्ताह अपने गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान बच्ची अपने तीन भाई-बहनों के साथ घर पर थी। इस दौरान आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता सोमवार को लौटे तो बच्ची परेशान और गंभीर थी। किसी तरह माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना उनको बताई। माता-पिता ने बुधवार को इस मामले की शिकायत आईटी पार्क थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको पकड़ने की धड़पकड़ शुरू की तो पता चला कि आरोपी यूपी भाग गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी में भी टीम भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें