फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की गैर-इरादतन हत्या के आरोपी मां-बाप भागे नही, कोर्ट से परमिशन लेकर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिन की बच्ची की हत्या में माता-पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

सबहेड
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने आपसी झगड़े में बच्ची को बिस्तर पर पटकने की बात कबूली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर जोरदार चोट लगने से मौत का हुआ था खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 मेें बीती 14 अगस्त को 25 दिन की बेटी की गैर इरादतन हत्या के आरोपी मां-बाप कहीं फरार न हो जाएं, इस अंदेशे में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बीते मंगलवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट से दोनों गिरफ्तारी की परमिशन ले ली। इसके बाद आरोपी मां पूजा और पिता विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो आरोपी दंपती ने पूछताछ में कबूला है कि आपसी झगड़े में बच्ची को बिस्तर पर पटका गया और इसी कारण उसकी मौत हुई थी। हालांकि बच्ची की हत्या की जानकारी पुलिस को गुप्त सूचना के जरिए मिली थी। इसके बाद एसडीएम ने दफना दी गई बच्ची को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। तीन सदस्यीय बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स ने बच्ची का पोस्टमार्टम कर एसडीएम को सील बंद रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत सामान्य नहीं बल्कि अन-नेचुरल डेथ थी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि बच्ची की मौत ब्रेन पर ब्लंट इंजरी से पड़े इम्पैक्ट के चलते हुई है। इसके बाद एसडीएम के निर्देशों पर थाना पुलिस ने बच्ची के मां-बाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व साक्ष्यों को छुपाने के तहत केस दर्ज किया था। क्योंकि बच्ची अंतिम समय में मां-बाप की ही कस्टडी में थी और कोई बाहरी व्यक्ति घर पर नहीं आया था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें