फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के गायब होने पर पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के गायब होने पर पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन

सीएम विंडो और महिला आयोग में लिखित शिकायत देकर लगाई गुहार

- पुलिस पर शिकायत के बाद कार्रवाई न करने का आरोप
- पीड़िता बोली-खट्टर सरकार में महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एक महिला पिछले काफी समय से अपने लापता पति को ढूंढने के लिए कभी हरियाणा पुलिस, कभी महिला आयोग तो कभी सीएम विंडो के चक्कर लगा रही है, लेकिन कहीं से भी महिला को मदद नहीं मिल रही है। महिला के ससुराल वाले भी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि मोहिंदर और सुशील कुमार ने मिलकर उसके पति को गायब करवा दिया है, जिसके बाबत महिला की सास, भाभी, देवर, चाचा ससुर को भी पता है, लेकिन वह उसे मिलने नहीं दे रहे। महिला ने धमकी दी है कि यदि पुलिस ने उसके पति को नहीं ढूंढा तो वह डीजीपी कार्यालय के गेट पर आत्मदाह को मजबूर होगी।
नवविवाहिता लक्ष्मी देवी पत्नी विपिन उर्फ छोटू पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव वजीरमाजरा मढ़ावाला तहसील कालका ने पत्रकारों को आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी नौ माह पहले विपिन से हुई थी। उसकी शादी के बाद से मोहिंदर और सुशील गांव कोना लगातार उन्हें तंग कर रहे थे। इन लोगों ने उसके ससुराल वालों को भी भड़काना शुरू कर दिया और दहेज की मांग करवाने लगे। इसके बाद इन लोगों ने लक्ष्मी की ननद शर्मिष्ठा से मिलकर उसके पति विपिन को फोन करवा कर बुलाया और उसके बाद पति घर से चला गया था, लेकिन आज तक वह वापस नहीं आया है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि सात जुलाई 2018 को मोहिंदर और सुशील कुमार द्वारा रची साजिश के तहत उसकी सास किरनों, भाभी पूजा, देवर गौतम व सचिन, चाचा ससुर जुगनू, सुनील कुमार सभी मिलकर उसके वजीर माजरा घर पर आए और उसके साथ मारपीट की। उसे बालों से घसीटकर मारा पीटा और पूजा भाभी ने डंडों से पिटाई की। जब उसके साथ यह हादसा हुआ तो वह छह माह की गर्भवती थी। लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसने इस बारे में शिकायत पुलिस को की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई। जिसके बाद वह अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल गई, जहां से उसे पंचकूला नागरिक अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसे चोटें लगी हैं और पेट में भी दर्द है। अल्ट्रा साउंड में भी कई चोटें दिखाई दी हैं। इसके बावजूद पुलिस वाले कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
गर्भवती लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह 13 जुलाई को सुकून सेंटर सेक्टर-छह गई तो वहां से डॉक्टरों ने सीएम विंडो और महिला थाने में शिकायत देने के लिए कहा। शिकायत देने के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने हरियाणा डीजीपी से गुहार लगाई है कि यदि पुलिस ने उसके पति को नहीं ढूंढा और उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह सेक्टर-छह स्थित डीजीपी कार्यालय के आगे आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो होगी।

डीजीपी साहब! आपके आदेश को हल्के में ले रहे अफसर
डीजीपी साहब! आपके आदेश को पुलिस अफसर हल्के में ले रहे है। महिलाओं के मामले में तत्काल कार्रवाई करना तो दूर उनकी फरियाद को भी नहीं सुन रहे हैं। थाने में बैठाना और पानी पूछना तो दूर धमका कर भगा दिया जाता है। ये आरोप ससुरालियों से पीड़ित एक नवविवाहिता ने लगाए हैं। उसने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए दुर्गा शक्ति एप को लांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के ही कुछ अधिकारी उनकी योजना पर अपनी उदासीन कार्यप्रणाली से सवालिया निशान लगा रहे हैं। नवविवाहिता ने ऐलान किया है कि यदि उसे न्याय न मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। उसने इस मामले में सीएम विंडो पर भी शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


भिवानी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता भी खा रही ठोकरें
पंचकूला। भिवानी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता भी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। भिवानी के जब किसी पुलिस अधिकारी ने उसकी सुनवाई नहीं की तो वह मंगलवार को न्याय की आस लेकर डीजीपी मुख्यालय पहुंची थी। लेकिन यहां भी उसके हाथ निराशा ही लगी। डीजीपी मुख्यालय के स्टाफ ने पहले तो उसे विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही मुलाकात करवाएंगे, लेकिन पूरा दिन बीत गया और शाम ढलने पर ये कहकर लौटा दिया गया कि साहब किसी जरूरी मीटिंग में व्यस्त हैं आज मुलाकात संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें