फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

- थाना-20 पुलिस ने दर्ज किया ऑटो चालक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ऑटो की टक्कर लगने से सेक्टर-20 में सैर करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना-20 पुलिस ने आरोपी ऑटो चालाक आशीष पर गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक बालचंद के बेटे अशोक ने बताया कि वह आशियाना सेक्टर-20 में रहते हैं। 23 दिसंबर को पिता बालचंद और बेटा अशोक सुबह फ्लैट के पार्क में सैर करने गए थे। जैसे ही बालचंद घूमते हुए सोसायटी नंबर-107 के पास पहुंचे। गलत दिशा से आ रहे ऑटो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसके पिता को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट केेेेे कारण बालचंद की मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए। हालात तनावपूर्ण होता देख ऑटो चालक आरोपी आशीष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक आशीष राजीव कालोनी सेक्टर-17 का रहने वाला है। मृतक बालचंद के बेटे अशोक की शिकायत पर थाना-20 पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें