फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचिंग की दो वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में स्नैचिंग की चार वारदात...केस दर्ज, आरोपी फरार
विज्ञापन

- पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फेस्टिवल सीजन में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद बेखौफ स्नैचर वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्नैचरों ने चार वारदात कर डाली। सेक्टर-31 से युवक का ट्राली बैग, मलोया से युवक का मोबाइल, सेक्टर-32 से महिला से तीन हजार रुपये, मोबाइल और सेक्टर-46 से महिला से पर्स झपटकर आरोपी फरार हो गए। शिकायत के बाद संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
पहली वारदात- एयरफोर्स कर्मी राहुल सिंह राजवंत ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर-रात करीब 2.30 बजे वह बस से घर जाने के लिए कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट पर उतरे। इतने में बाइक सवार तीन युवक आए और मारपीट कर ट्राली बैग छीनकर फरार हो गए। स्नैचरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। अंधेरे के कारण वह आरोपियों की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सका।
विज्ञापन

दूसरी वारदात- मलोया बस स्टॉप के पास हुई। खरड़ निवासी प्रिंस गुरु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को किसी काम से मलोया आया था। बस स्टॉप के पास पहुंचा तो पीछे से तीन युवक पैदल आए और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
तीसरी वारदात- सेक्टर-32 सोमवार रात करीब 9:30 बजे की है। सेक्टर-32 निवासी मधु भारद्वाज शॉपिंग के लिए मार्केट गई हुई थी। शॉपिंग कर वापस अपने घर लौट रही थी। सेक्टर-32 के मकान नंबर 3328 के पास पहुंची तो बाइक सवार एक युवक उससे पर्स झपट लिया। पीड़िता अनुसार पर्स में 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन था। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन

चौथी वारदात- सेक्टर-46 में एक महिला मार्केट से वापस घर लौट रही थी। इतने में बाइक सवार युवक ने उससे पर्स झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें