फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया: रिटन टेस्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो सहित
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को करना होगा लंबा इंतजार
कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया: कब होगा रिटन टेस्ट, डीजीपी भी नहीं दे सके स्पष्ट जवाब
यूटी पुलिस में 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए वर्ष 2015 में दिया था विज्ञापन
फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया 2017 में मई से जुलाई महीने तक हुई थी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग में 520 पदों पर कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट पास कर चुके उम्मीदवारों को रिटन टेस्ट के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। टेस्ट प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी, इस बारे में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके हैं। यूटी के नवनियुक्त डीजीपी संजय बेनीवाल ने भी लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। भर्ती प्रक्रिया का वर्तमान स्टेटस क्या है और रिटन टेस्ट का प्रारूप क्या और कैसे होगा, विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।
यूटी पुलिस विभाग में 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए वर्ष 2015 में विज्ञापन दिया गया था। फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया वर्ष 2017 में मई से जुलाई महीने तक चली। उसके बाद अब तक रिटन टेस्ट नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ समेत हरियाणा-पंजाब व हिमाचल प्रदेश सहित अन्य जगहों के करीब 36 हजार वे सभी युवक-युवतियां रिटन टेस्ट के इंतजार में हैं, जो बीते वर्ष फिजिकल टेस्ट पास कर चुके हैं। वहीं, यूटी पुलिस विभाग का भर्ती प्रक्रिया के प्रति उदासीन रवैया देखकर उम्मीदवारों में रोष है। यही कारण है कि हरियाणा-पंजाब व हिमाचल सहित अन्य जगहों के उम्मीदवार समय-समय पर सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में आकर अधिकारियों से सवाल करते रहे हैं। उन्हें हर बार भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का झूठा आश्वासन देकर लौटा दिया जा रहा है।
बीते सोमवार को भी हरियाणा-पंजाब से दो दर्जन से अधिक युवक सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और विभागीय उच्चाधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया। इसके बावजूद उच्चाधिकारी अटकी हुई भर्ती प्रक्रिया पर कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। अधिकारी मामले में कभी कोर्ट केस तो कभी अन्य अड़चन होने का हवाला तो दे रहे हैं, लेकिन वर्तमान में असल कारण क्या हैं इस बाबत कोई जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


कंप्यूटर बेस्ड होना है रिटन टेस्ट
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाने के लिए इस बार रिटन टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन लिया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी फिलहाल पूरी नहीं जा सकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप लेने में अभी लंबा समय लगेगा।

260-260 पदों पर होनी है पुरुष-महिला कांस्टेबल की भर्ती
भर्ती में पचास फीसदी सीट महिला कांस्टेबल के लिए हैं। अन्य पचास फीसदी सीट में जनरल सहित अन्य वर्ग और एक्स-सर्विस मेन की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें