फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस द्वारा महिला की पिटाई की मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पिसावा (अलीगढ़)।
विज्ञापन


दो माह पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट की कापी लेने पहुंची महिला के साथ थाने में गालीगलौज, मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित महिला की ओर से इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई है।

थाने के बाहर बहते आंसुओं को कंपकंपाते होठों से पीड़ित महिला राजवती देवी पत्नी सतीश सिंह ने बताया कि वह अपनी दी गई तहरीर पर दर्ज मुकदमे की कापी लेने थाने पहुंची थीं। एफआईआर की कापी मांगने पर पुलिस वालों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोेध करने पर एक सिपाही ने लात, घूसों से पीटते हुए थाने से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


महिला ने रोते हुए यह बात कस्बे के कई लोगों को बताई। पीड़ित महिला के अनुसार उनके पड़ोसी आकाश के परिवार ने उनके पति समेत अन्य परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला किया था, जिसमें उसके पति समेत अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हैं। कमाने वालों के घायल होेने से घर में दवा और भोजन तक के लाले पड़े हैं। उधर आरोपी रोज धमका रहे हैं। थाना पुलिस ने भी सुनवाई करने की जगह मारपीट कर थाने से निकाल दिया।
विज्ञापन


- थाने में किसी पुलिस कर्मी ने महिला से अभद्रता या मारपीट नहीं की, उल्टे महिला ने ही पुलिस कर्मियों से अभद्रता की है। 13 मई को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मामले में तेजी से कार्यवाही की जायेगी। - मानवेंद्र कुमार त्यागी, थाना प्रभारी, पिसावा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें