चंडीगढ़ पुलिस हुई सक्रिय, चार तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहले गवर्नर और फिर अमर उजाला संवाद में शहरवासियों की ओर से नशे के नेटवर्क व रात में शराबियों के हुल्लड़बाजी पर सवाल उठाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने चार तस्करों को गिर तार किया। पुलिस ने उनके पास से चिट्टा, स्मैक व नशे के इंजेक्शन बरामद किया है। पहली ड्राइव में सेक्टर-38 वेस्ट के मकान नंबर-4950/2 निवासी प्रदीप को स्थानीय शीतला माता मंदिर के नजदीक 20 ग्राम चिट्टा/स्मैक व 24 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ के स्लम एरिया में इंजेक्शन सप्लाई करता है।
दूसरी ड्राइव में सेक्टर-38ए निवासी यादविन्द्र सिंह को सेक्टर-37/40 लाइट प्वांइट के नजदीक से गिर तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी से 8.25 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। तीसरी ड्राइव में धनास निवासी प्रवेश कुमार यादव उर्फ बाबा को सेक्टर-56 के सरकारी स्कूल के टी-प्वांइट के पास से 5.5 ग्राम स्मैक के साथ गिर तार किया। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी कुलबीर उर्फ डोगर को सेक्टर-वाटर वर्कस टी-प्वांइट के समीप 25 ग्राम स्मैक व 44 इंजैक्शन के साथ पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी को सप्लाई करने जा रहा था।
तीन दिन में 93 शराबी गिरफ्तार
यूटी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर कार के अंदर व पार्किंग में शराब पीने वालों की गिरफ्तारी तीसरे दिन भी जारी रखा। इस दौरान यूटी पुलिस ने 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। अमर उजाला में मुद्दा उठने के बाद पुलिस ने नशेड़ियों पर लगाम की मुहिम छेड़ दी है। पिछले तीन दिनों की मुहिम में पुलिस ने 93 आरोपियों को दबोचा। इस दौरान 27 से ज्यादा आरोपियों को कार में शराब पीने के आरोप धर दबोचा है।
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शहरवासियों ने उठाया था मुद्दा
बीते शुक्रवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत शहरवासियों ने एक सुर में कहा था कि अपराधियों में चंडीगढ़ पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। शहरवासियों ने कहा था कि अपराध का मुख्य कारण नशा है। जब तक नशे को रोका नहीं जाएगा, तब तक क्राइम की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। उसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने स्पेशल ड्राइवर चलाते हुए पिछले तीन दिनों में शहर में नशीला पदार्थ व इंजेक्शन सप्लाई करने वाले 12 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की।